{"_id":"634eecab2eae3b34ef4abe39","slug":"farmer-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-auraiya-news-knp7238924126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर लालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव मलगवां निवासी अर्जुन सिंह (40) खेती किसानी करता था। अविवाहित होने के कारण वह अपने बड़े भाई मुलायम के साथ रहता था। मंगलवार शाम को वह किसी काम से लालपुर साइकिल से गया था।
लौटते समय लालपुर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू की।