फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer dies due to poisonous insect bite

Auraiya News: जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत

Tue, 06 Aug 2024 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to poisonous insect bite
अजीतमल। खेत पर धान की पौध काटने गए एक किसान को जहरीले कीड़े के काटने पर वह गिर गया। आसपास खेतों पर मौजूद किसानों ने बेहोश देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसान को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय किसान ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरुआई गांव निवासी 69 वर्षीय गया प्रसाद किसान हैं। रविवार की रात वह धान की तैयार पौध को काटने खेत पर गए थे। जहां किसी पौध काटते हुए अचानक से वह जहरीले कीड़े के काटने पर चिल्लाते हुए खेत पर अचेत होकर गिर गए। आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग पहुंचे। सूचना परा पहुंचे परिजन गया प्रसाद को बेहोशी की हालत में लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने किसान की हालत चिंताजनक देख सैफई रेफर कर दिया। परिजन उन्हें सैफई ले जा रहे थे। रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को प्रार्थना पत्र दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed