{"_id":"661c0fe271d4eef988020677","slug":"farha-jameel-will-be-the-new-cjm-and-rajneesh-kumar-will-be-the-mact-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110909-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फरहा जमील नई सीजेएम तो रजनीश कुमार एमएसीटी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फरहा जमील नई सीजेएम तो रजनीश कुमार एमएसीटी होंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अधिसूचना जारी कर जनपद के कई न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण व कईयों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। करीब छह माह से अधिक समय से रिक्त चल रही एमएसीटी कोर्ट में रजनीश कुमार की नियुक्ति की गई है।
वह अपर जिला जज मुजफ्फरनगर से स्थानांतरित होकर आ रहे हैं। फरहा जमील सीजेएम पद पर नियुक्ति की गई है। वह एसीजे लखनऊ से स्तानांतरित होकर आ रहीं है। जबकि इस पद पर सेवारत जीवक कुमार सिंह अब सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पद ग्रहण करेंगे। वह निधि सिसौदिया का स्थान लेंगे। निधि सिसौदिया अब एडीशनल सिविल जज का कार्य देखेंगी।
इस पद पर तैनात दिवाकर कुमार को एडीसीजेएम बाराबंकी स्थानातंरित किया गया है। अपर जिला जज सुनील कुमार सिंह को हरदोई जनपद स्थानांतरित किया गया है। अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा, एडीजे मऊ से स्थानांतरित होकर आ रहे हैं। वह विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट का कार्य देखेंगे जबकि इस पद पर अभी तक तैनात सैफ अहमद को यहीं पर एडीजे बनाया गया है। तारकेश्वरी प्रसाद सिंह को एडीशनल सिविल जज पद दिया गया है। वह दिवाकर कुमार की जगह लेंगे। झांसी से प्रीती भास्कर स्थानांतरित होकर आ रही हैं। वह शिवानी सिंह का स्थान लेंगी।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं को सर्वाधिक खुशी रिक्त चल रही एमएसीटी कोर्ट में तैनाती को लेकर देखी जा रही है। क्योंकि सितंबर 2023 में तैनात पीठासीन अधिकारी की मृत्यु के बाद से यह कोर्ट रिक्त चल रही है। इससे मोटर दुर्घटना क्लेम से संबंधित मामलों में कार्यवाही रुकी पड़ी चल रही है। उक्त जानकारी देते हुए डीबीए मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही नए न्यायिक अधिकारी चार्ज ग्रहण करेंगे।