फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farewell to Ganpati Bappa on the last day with musical instruments

Auraiya News: गाजे बाजे के साथ अंतिम दिन गणपति बप्पा को विदाई

Tue, 17 Sep 2024 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Farewell to Ganpati Bappa on the last day with musical instruments
औरैया। जिले भर में मंगलवार को आखिरी दिन गजानन की विसर्जन यात्रा गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर नाचते दिखे। साथ ही अबीर गुलाल जमकर उढ़ाया।
विज्ञापन

एरवाकुइली के सराफा व्यवसाई रामकिशोर स्वर्णकार व एरवाटिकटा निवासी नारायण सक्सेना की ओर से स्थापित गणपति का मंगलवार को विसर्जन किया गया। सोमवार की शाम महिलाओं ने आरती व संध्या आरती के बीच महिला संगीत भजन कार्यक्रम आयोजित किया। मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के पर्व पर गणेश प्रतिमाओं का बैंडबाजा के साथ नगर भ्रमण के उपरांत सौरिख के खडिनी गांव स्थित रामगंगा नहर में विसर्जन किया गया। इस दौरान राहुल कुमार, आशीष कुमार, गौरव, रंजन समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

अछल्दा में महामाई मंदिर एवं नगर पंचायत के सामने पांडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को मंगलवार को पूरे विधि विधान एवं पूजा अर्चना के बाद विदाई दी गयी। इस मौके पर महामाई मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महामाई मंदिर से चलकर सराय बाजार, नहर बाजार, स्टेशन बाजार होते हुए नगर पंचायत द्वारा बनाए गए तालाब पर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना में दिबियापुर रोड़, अछल्दा रोड़, किशनी रोड़ के अलावा घरों स्थापित गणपति बप्पा का पूजन के बाद धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस मौके अमित दुबे, मनोज मिश्रा, नीतू शाक्य, अखिलेश चंद्र दुबे, त्रिलोक शाक्य, विमल प्रजापति, डॉ. निरंजन दुबे, सौभाग्य त्रिपाठी, वीरू शर्मा, दीपू शाक्य, मनु गुप्ता, संतोष शर्मा आदि भक्त डीजे की धुन पर अबीर गुलाल उढ़ाते हुए नाचते दिखे।

अयाना में बीहड़ी पट्टी के सेंगनपुर स्थित शिव मंदिर से मंगलवार को श्री गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। इससे पहले पूजा पंडाल में गणपति बप्पा का पूजन अर्चन किया गया। यमुना नदी में विसर्जन कर बप्पा से अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की गई। विसर्जन जुहीखा यमुना घाट पर किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान ढोल, बैंड-बाजे की थाप पर श्रद्धालुओं ने मोरया रे बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। इस दौरान राहुल त्रिपाठी, मोनू तिवारी, पवन, पारुल, साहुल, प्रियंक दुबे, ऋषि तिवारी, पूर्णिमा त्रिपाठी, नेहा, मोना, राखी, शिखा आदि रहे।

फफूंद में श्री गणेश सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के होमगंज स्थित गल्ला मंडी में चल रहे तेरहवें गणपति महोत्सव का गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही समापन हो गया। मंगलवार को कस्बे के गल्ला मंडी में विराजे भगवान गणेश जी को भक्तगणों ने गाजे बाजे के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाल कर विदाई दी।
इस दौरान गणेश सेवा समिति के सदस्य लोगों को प्रसाद वितरण करते चल रहे थे। शोभा यात्रा बाजार चमनगंज, दिबियापुर रोड, तिराहा चमनगंज होती हुई ख्यालीदास आश्रम पहुंची। जहां भक्तों ने फूल बरसाकर गणपति को विदा किया। इसके बाद भगवान गणेश जी की मूर्ति को कन्हों नहर पर ले जाकर विधि विधान से पूजा-अर्चना कर विसर्जन कर विदाई दी गई।

इस अवसर पर भरत लाल स्वर्णकार, हरीश चंद्र वर्मा, रामजी दुबे, अनुपम वर्मा, रामजी सोनी, प्रदीप वर्मा, वीरेंद्र सोनी, नवीन तिवारी, रामू, श्याम जी वर्मा, श्यामू गुप्ता, उमेश अवस्थी, आनंद गुप्ता, विनोद कुमार दुबे आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed