फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farewell given to transferred judicial officers

Auraiya News: स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को दी गई विदाई

Mon, 20 Nov 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farewell given to transferred judicial officers
औरैया। रविवार को कचहरी परिसर में जनपद न्यायालय से स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों का उनके साथी अधिकारियों की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य सहित उपस्थित अधिकारियों ने स्थानांतरित साथी न्यायिक अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। स्थानांतरित अधिकारियों में अपर जिला जज (प्रथम) सियाराम चौरसिया ने शनिवार को ही चार्ज छोड़ दिया। शेष अधिकारी सोमवार को चार्ज छोड़ने वाले हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नोटीफिकेशन जारी कर बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों में फेरबदल किया। जिससे आधा दर्जन से अधिक जनपद के न्यायिक अधिकारियों का भी ट्रांसफर हो गया। स्थानांतरित न्यायिक अधिकारीगण एडीजे सियाराम चौरसिया, सीजेएम सुरेश कुमार दुबे, सिविल जज जया पि्रयदर्शनी, अनू चौधरी, वंदना, आशीष चौरसिया हैं। स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों के स्थान पर नियुक्त किए गए अधिकारीगण विकास गोस्वामी (एडीजे), सीजेएम निधि सिसोदिया, तारकेश्वरी प्रसाद सिंह, एमएसीटी प्रभारी आलोक पांडेय, शालिनी त्यागी, शैलेंद्र नाथ आदि शीघ्र कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed