{"_id":"679283b4a95fa86952006088","slug":"farakka-express-reached-kanchausi-six-hours-late-auraiya-news-c-211-1-knj1003-121568-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छह घंटे की देरी से कंचौसी पहुंची फरक्का एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छह घंटे की देरी से कंचौसी पहुंची फरक्का एक्सप्रेस
विज्ञापन
कंचौसी स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस।
- फोटो : कंचौसी स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस।
कंचौसी। मौसम में बदलाव आया है, कोहरा कम पड़ रहा है। इसके बावजूद ट्रेनों की रफ्तार सुस्त है। गुरुवार को फरक्का एक्सप्रेस छह घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को परेशानी हुई। दूसरी ट्रेन भी अपने समय से देरी से पहुंची।
भटिंडा से मालदा टाउन होकर बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस का कंचौसी में रोजाना सुबह 4:00 बजे का समय निर्धारित है। गुरुवार को यह ट्रेन छह घंटे की देरी से सुबह 10:30 के बाद रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में सवार कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, बनारस, पटना आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन लेट होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि आए दिन ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है।
इसी तरह चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इस कारण कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज, बिंदकी , ऊंचाहार जाने वाले यात्री परेशान हुए। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेन लेट होने की जानकारी यात्रियों को पूछताछ केंद्र से दी जा रही है।