फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Family members wailed as the body arrived home from Bengaluru; allegations leveled against the supplier.

Auraiya News: बंगलूरू से घर शव पहुंचते ही परिजन बिलखे, सप्लायर पर आरोप

Wed, 23 Sep 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Family members wailed as the body arrived home from Bengaluru; allegations leveled against the supplier.
दिबियापुर। बंगलूरू में मजदूरी करने गए थाना क्षेत्र के गांव समाधन का पुरवा निवासी मजदूर उमेश चंद्र (43) की इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को जब शव गांव पहुंचा तो परिजन में चीख-पुकार मच गई। इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर संकट छा गया है। परिजन की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी संध्या कुमारी ने बताया कि उनके पति नौ सितंबर को गांव मेरखपुर निवासी लेबर सप्लायर के साथ बंगलूरू के वेंकटेश्वर क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य के लिए गए थे। परिजन का आरोप है कि सोमवार सुबह सप्लायर ने उमेश के भाई गुरुनारायण को फोन कर सिर्फ इतना बताया कि तबीयत खराब है और ऑक्सीजन लगी है। इसके बाद परिजन को सही जानकारी दिए बिना सीधे उमेश की बेटियों को मौत की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन

भाई गुरुनारायण का कहना है कि जब उन्होंने बंगलूरू जाने की बात कही तो सप्लायर उन्हें गुमराह करता रहा और उमेश का मोबाइल भी अपने पास रख लिया। मृतक के पांच बेटियां और एक 12 वर्ष का बेटा है। मंगलवार को शव गांव पहुंचा, जिससे परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed