फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   family accused the landlord of murder on the death of the middle-aged

Auraiya News: अधेड़ की मौत पर परिजन ने मकान मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 23 Jul 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
family accused the landlord of murder on the death of the middle-aged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। शहर के मोहल्ला तिलकनगर में शनिवार की शाम दो दिन पुराना अधेड़ का शव किराए के मकान में मिला था। इस मामले में रविवार को सामने आए अधेड़ के परिजनों ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगा दिया। वहीं पूरे मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही हकीकत स्पष्ट हो जाएगी।




पत्नी को लेकर शनिवार की शाम लौटे मकान मालिक रानू गुप्ता को बदबू आने पर कमरे की खिड़की से झांकने पर नरायनपुर निवासी विनोद गुप्ता (55) का शव बिस्तर पर दिखा था। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। यहां कमरा अंदर से बंद था। जिसे तोड़ते हुए शव को बाहर निकाला गया। वहीं पड़ोसियों से पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में सामने आया था कि विनोद दो वर्ष से यहां रह रहा था। पत्नी व बेटी प्रियंका ने उसे छोड़ दिया था। बेकरी की पन्नी का काम कर वह अपना खर्चा चलाता था। पैरालिसिस होने के बाद वह चलने में भी असहज था। शुक्रवार को वह बाहर भी नहीं देखा गया। रविवार को विनोद की पुत्री प्रियंका पुलिस से मिली। जहां उसने मकान मालिक पर पिता को भड़काने का आरोप लगाया। कहा कि मकान मालिक उसके पिता को परिवार से मिलने नही देते थे। वहीं रुपयों की खातिर पिता की हत्या कर देने का आरोप मकान मालिक पर लगा दिया। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजन की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed