फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fafund railway station

औरैयाः आरसीसी फेनसिंग बनने से बुजुर्गों, बीमारों एवं दिव्यांगों का प्लेटफार्म तक पहुंचना होगा मुश्किल

Sun, 16 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
fafund railway station
फफूंद रेलवे स्टेशन पर डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर के किनारे लगाई गई फेनसिंग - फोटो : AURAIYA
औरैया। दिव्यांगों, बीमारों व बुजुर्गों का आदर्श रेलवे स्टेशन फफूंद पर पहुंचना अब बहुत ही मुश्किल भरा काम होगा। इसका कारण रेल फ्रेट कारीडोर पर लोगों एवं पशुओं का प्रवेश रोकने के लिए बनाई जा रही आरसीसी की फेनशिंग है। लोगों ने टूंडला रेलवे स्टेशन की भांति फफूंद में भी अलग से रैंप युक्त ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मालगाड़ियों को अलग मार्ग से निकालने के लिए डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर का निर्माण हो रहा है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मालगाड़ियों के कारण यात्री ट्रेनों की गति पर ब्रेक नहीं लगेगा। साथ ही यात्री ट्रेनें समय पर चल सकेंगी। फफूंद रेलवे स्टेशन पर गुजरने वाले डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर पर मवेशियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए यहां पर आरसीसी से निर्मित फेनशिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिबियापुर के निवासियों का कहना है कि पहले से ही बुजुर्ग, बीमार एवं दिव्यांगों के लिए रेलवे स्टेशन प्लेटफार्मों तक पहुंचना बड़ा ही मुश्किल काम था। प्लेटफार्मों तक व्हील चेयर के माध्यम से पहुंचने का कोई रास्ता न होने के कारण असहाय व बुजुर्ग यात्रियों को उनके साथी यात्री अपनी गोद या कंधे पर लेकर रेलवे ट्रैक पार कराते थे। परंतु अब आरसीसी की फेनशिंग लग जाने के बाद यह उपाय भी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर काम कर रहे कर्मियों ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्र में स्टेशन से केंजरी गांव तक यह फेंनशिंग बनवाई जा रही है। दिबियापुर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के पदाधिकारी हरी कुमार पालीवाल ने मांग की है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों तक दिव्यांगों, बुजुर्गों एवं बीमारों को व्हील चेयर से पहुंचने के लिए रैंप युक्त ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। इस संबंध में डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर के सहायक परियोजना प्रबंधक डीएस पाल का कहना है कि रैंप युक्त ओवर ब्रिज बनवाना इंडियन रेलवे का काम है। जहां पर आबादी वाला क्षेत्र होता है वहां पर फेनशिंग का काम कराया जाता है, ताकि हादसा न हो। स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार रैंप युक्त ओवरब्रिज उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही बनना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed