फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Explanation sought from six officers who were absent in the review meeting

Auraiya News: समीक्षा बैठक में अनुपस्थित छह अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Mon, 03 Nov 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from six officers who were absent in the review meeting
औरैया। जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे छह अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने धान खरीद, एसआईआर समेत कई मामलों में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मीटिंग के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, तहसीलदार बिधूना, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सीडीपीओ एरवाकटरा, एमओआईसी बिधूना अनुपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि सभी कार्यालय निरीक्षण करें। यदि विभागाध्यक्ष कार्रवाई नहीं करता तो उसकी संलिप्तता मानते हुए उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद औरैया द्वारा अपने कार्यों के प्रति रुचि न लेने के कारण डीएम ने कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा।नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देश दिए कि विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश की नगर क्षेत्र में फीडबैक की स्थिति खराब है। इसे सुधारा जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की समीक्षा कर प्रगति बढ़ाएं। उन्होंने डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने के लिए खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह इसमें रुचि लेते हुए तेजी से कार्य करें। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति के संबंध में प्रतिदिन की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराएं, जिससे प्रगति सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed