फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Explanation sought from Pravi Fariha staff

Auraiya News: प्रावि फरिहा के स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 12 Aug 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 12 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from Pravi Fariha staff
अयाना। बीते दिनों बाढ़ प्रभावित गांव फरिहा का निरीक्षण करने पहुंचीं राज्यमंत्री को प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन

वहीं, दोनों सहायक अध्यापक देर से स्कूल पहुंचे थे। इसपर राज्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बीएसए ने सभी से आठ दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीणों को शासन की ओर से मुहैया करवाई जा रही मदद व ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला छह अगस्त को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के साथ फरिहा पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें प्राथमिक विद्यालय बंद मिला था। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मयंक दुबे व निशांत सुबह 10:30 बजे स्कूल पहुंचे। जबकि प्रधानाध्यापक विक्रम पटेल, शिक्षामित्र संजय सिंह अनुपस्थित मिले थे।

बाढ़ का पानी निकलने के बाद भी परिसर में गंदगी फैली हुई थी। इसपर राज्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर कर डीएम से कार्रवाई करवाने के लिए कहा था। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक सहित चारों कर्मचारियों से मानव संपदा पोर्टल के जरिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। आठ दिन के अंदर अनुकूल जवाब न मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed