फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Excise team caught a tanker filled with 529 quintals of molasses

Auraiya News: आबकारी टीम ने पकड़ा 529 क्विंटल शीरा भरा टैंकर

Wed, 28 May 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 28 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Excise team caught a tanker filled with 529 quintals of molasses
मौके पर जांच करती आबकारी पुलिस की टीम। - फोटो : मौके पर जांच करती आबकारी पुलिस की टीम।
औरैया। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार की शाम हाईवे पर फौजी ढाबे पर 529 क्विंटल शीरा भरा टैंकर पकड़ा। टीम को देख चालक व क्लीनर भाग निकले।
विज्ञापन

केबिन में कागज देखने पर पता चला कि यह टैंकर जयपुर से आ रहा था, लेकिन यह कहां जा रहा था, इसका जिक्र नहीं मिला। मामला संदिग्ध देख आबकारी टीम ने शीरे का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
आबकारी टीम को बुधवार की शाम को हाईवे पर शीरा भरा एक टैंकर खड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, निरीक्षक पदम प्रकाश व भगवान बक्श मौके पर पहुंचे। इसके बाद फौजी होटल पर जानकारी करते हुए टैंकर पकड़ा।
विज्ञापन

चालक व क्लीनर मौके पर नहीं मिले। टैंकर की केबिन में कागजात खंगालने पर पता चला कि यह शीरा है। चालक व क्लीनर के भागने पर आबकारी टीम ने आशंका जताई कि कहीं यह शीरा कच्ची शराब निर्माण के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका के आधार पर पुलिस को भी बुलाया गया। टैंकर को कब्जे में लेकर इसमें लदे शीरे को जांच के लिए प्रयागराज प्रयोगशाला भेजा गया। आबकारी निरीक्षक पदम प्रकाश ने बताया कि शीरे से कच्ची शराब भी बनाई जाती है। मामला संदिग्ध है। जयपुर से टैंकर आने के कागजात मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed