फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   EVM leave the polling parties

ईवीएम लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना

Sat, 18 Feb 2017 11:38 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 18 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
EVM leave the polling parties
बच्चे को लेकर ड्यूटी कटवाने डीएम के पास पहुंची शिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला
 विधान सभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान है। मतदान के लिए शनिवार को मतदान कर्मियों और फोर्स को ईवीएम के साथ मंडी समिति से बूथों के लिए रवाना किया गया। मतदान केंद्र पहुंचने के बाद मतदान कर्मियों ने अधिकारियों को अवगत भी कराया।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियां शनिवार की सुबह मंडी समिति पहुंचने लगी थीं। दोपहर तक औरैया विधान सभा, बिधूना विधान सभा और दिबियापुर विधान सभा के मतदान कर्मियों ने ड्यूटी ली। ईवीएम रिसीव करने के बाद मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। ट्रकों से रवाना होने में महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई महिलाएं निजी साधनों से मतदान केंद्र पहुंचीं। छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंचीं महिलाओं को ड्यूटी कटवाने के लिए चिरौरी करनी पड़ी। डयूटी कटवाने वालों की भी खासी संख्या रही। डीएम के बालाजी और प्रेक्षक ने मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने मतदान कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण भी कराया। निर्वाचन अधिकारियों की मानें तो देरशाम तक ज्यादातर पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पहुंच गईं।
विज्ञापन


रवानगी से पहले चेक कीं ईवीएम  
मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने से पहले मतदान कर्मियों ने ईवीएम चेक कीं। बैटरी व अन्य चीजों को देखने के बाद वह रवाना हुए। कुछ मतदान कर्मियों को ईवीएम खोलने व बंद करने में दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन तलाशने में हुए परेशान  
मंडी में विधान सभा के हिसाब से वाहनों को खड़ा किया गया था। भीड़ अधिक होने से वाहनों को तलाश करने में मतदानकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed