{"_id":"6b05cfd011b3c9cd17010924","slug":"equipment-worth-15-crore-is-required-to-conduct-several-essential-tests-auraiya-news-c-211-1-akb1003-155442-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डेढ़ करोड़ के चाहिए उपकरण, तब हो पाएंगी कई जरूरी जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डेढ़ करोड़ के चाहिए उपकरण, तब हो पाएंगी कई जरूरी जांचें
विज्ञापन
फोटो-04-महिला की आंखों की जांच करते डाॅ. जयकिशन। संवाद
बिधूना। डॉ. राम मनोहर लोहिया 50 शय्या चिकित्सालय में इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। पिछले वर्ष यहां 120 से अधिक मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए थे। इस वर्ष सर्दी की शुरुआत होते ही अब तक 10 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। डेढ़ करोड़ रुपये के उपकरणों की भेजी गई मांग
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक धीरेंद्र सक्सेना ने बताया कि अस्पताल में अभी कई जरूरी उपकरणों की उपलब्धता नहीं हो सकी है। इसके बावजूद उपलब्ध संसाधनों से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के साथ आंखों की अन्य बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। नेत्र चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये के आधुनिक उपकरणों की मांग की गई है। इनमें फंडस कैमरा, ओसीटी (ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी), रिफ्रैक्टोमीटर, केराटोमीटर, एनसीटी, ओटी टेबल और केराटोमीटर जैसे उपकरण शामिल हैं।
मोतियाबिंद और काला मोतियाबिंद की जांच व ऑपरेशन से संबंधित कई जरूरी उपकरण अस्पताल में नहीं हैं। इन उपकरणों की उपलब्धता के लिए चिकित्सा उपचार महानिदेशक, अपर निदेशक और संबंधित अधिकारियों को पत्राचार कर मांग भेजी गई है। बताया कि अस्पताल में चश्मे नहीं बनाए जाते हैं। चश्मा वितरण से संबंधित बजट सीएमओ कार्यालय में आता है। वहीं से इसकी प्रक्रिया संचालित होती है। अस्पताल में केवल आंखों की जांच और ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
नेत्र सर्जन जयकिशन ने बताया कि नियमित तौर पर 100 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए आते हैं। इस दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्हें अस्पताल में ही उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाने की सलाह दी गई। इसके साथ ही आंखों की अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और परामर्श दिया जाता है।