{"_id":"6ace7fe00ac5119fc40da314","slug":"encroachments-removed-from-72-locations-a-fine-of-4700-imposed-auraiya-news-c-211-1-akb1003-153271-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 72 स्थानों से हटाया कब्जा, 4700 रुपये का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 72 स्थानों से हटाया कब्जा, 4700 रुपये का लगाया जुर्माना
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका की टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर 72 स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वाले सात लोगों पर कुल 4700 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक आशीष पांडे के नेतृत्व में कर्मचारी सुभाष चौराहे से नगर पालिका इंटर कॉलेज तक पहुंची। यहां सड़क पर कब्जा करके दुकान का सामान रखने और रास्ते में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के अतिक्रमण हटवाए गए। कर्मचारियों ने लोगों को सड़क और फुटपाथ खाली रखने की हिदायत भी दी।
सफाई निरीक्षक आशीष पांडे ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। (संवाद)