फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Encroachment removal campaign will start from Monday, seek cooperation from traders

सोमवार से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों से सहयोग मांगा

Fri, 06 May 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removal campaign will start from Monday, seek cooperation from traders
व्यापारी नेताओं के साथ बैठक करते एसडीएम सदर मनोज सिंह व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर तहसील में एसडीएम मनोज सिंह ने तहसीलदार, ईओ पालिका की मौजूदगी में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ अतिक्रमण हटाने को लेकर बैठक की। जिसमें व्यापारी नेताओं से शहर में व्याप्त अतिक्रमण की समस्या को दूर करने में सहयोग की मांग की गई। शनिवार से चलने वाला अभियान अब सोमवार से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने शहर में नाले के ऊपर तक किए गए अतिक्रमण के अलावा नाले पर पक्का निर्माण कराकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के संबंध में मानक तय किए गए। अधिकारियों ने बताया कि पहली बार छापा मारकर अतिक्रमण करने वाले पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद अचानक टीम छापा मारेगी और दूसरी बार अतिक्रमण पाए जाने पांच हजार रुपये जुर्माने के साथ ही अतिक्रमण करने वाले का सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। अधिकारियों ने शनिवार से चलाए जाने वाले अतिक्रमण अभियान को दो दिन बढ़ाकर सोमवार से अभियान चलाए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर बैठक में मौजूद व्यापारी नेता राजेश बाजपेई बबलू, ब्रजेंद्र गुप्ता, सुधीर पुरवार, अनुराग अग्रवाल, स्वतंत्र अग्रवाल ने शहर के व्यापारियों से नाले के अंदर की सीमा तक ही अपना सामान रखने की अपील की। कहा कि अतिक्रमण की जद में पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए कोई भी व्यापारी अतिक्रमण न करें।

अतिक्रमण हटाने का व्यापारियों ने किया विरोध
अजीतमल। बाबरपुर कस्बे में तहसील प्रशासन ने पुलिस के साथ शुक्रवार शाम अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया तो टीम बैकफुट पर आई और दो दिन की मोहलत देकर स्वयं से अतिक्रमण हटाने की बात कही। शुक्रवार को एसडीएम अखिलेश कुमार ने तहसीलदार हरिश्चंद्र, ईओ विजय कुमार सिंह व पुलिस के साथ कस्बे में अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। जेसीबी से एक दो जगह ही अतिक्रमण हट पाया था तभी व्यापारी एकत्र हो गए। व्यापारियों ने बाजार के दिन अचानक से अतिक्रमण हटाने का विरोध शुरू किया। इस पर एसडीएम ने दो दिन में अतिक्रमण हटाने का समय दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed