{"_id":"69da904d6e9876f3ad0ab87d","slug":"employees-left-the-chc-before-the-cmos-inspection-auraiya-news-c-211-1-aur1006-142907-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएमओ के निरीक्षण से पहले सीएचसी से निकल गए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएमओ के निरीक्षण से पहले सीएचसी से निकल गए कर्मचारी
Sat, 11 Apr 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। सीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए सीएमओ ने शनिवार दोपहर एरवाकटरा सीएचसी का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पाया कि बीपीएम व आरबीएसके टीम समय से पहले ही जा चुकी थी। ऐसे में दोनों को सीएमओ ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था खराब मिली। यहीं नहीं कई कमरों में अंधेरा मिला। इसके अलावा कुछ स्टाफ समय से पहले ही जा चुका था। दोपहर करीब दो बजे सीएमओ अचानक सीएचसी पहुंचे थे।
उन्होंने ओपीडी में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. कुशवीर के साथ इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। उपचार पा रहे मरीजों से इलाज व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद कंप्यूटर कक्ष, लैब, एक्सरे कक्ष और सीएचसी में संचालित जन औषधि केंद्र को भी देखा। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली है। कई कमरों में पर्याप्त रोशनी नहीं थी।
बीपीएम आदेश कुमार और आरबीएसके टीम समय से पहले ही जा चुके थे। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। गर्मी को देखते हुए सीएचसी पर पेयजल व बैठने के इंतजाम दुरुस्त करने के लिए अधीक्षक से कहा गया है।