फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Emphasis on communicable disease control along with health awareness on World Pharmacist Day

Auraiya News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता के साथ संचारी रोग नियंत्रण पर जोर

Mon, 25 Sep 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on communicable disease control along with health awareness on World Pharmacist Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर लखनापुर स्थित समाही कॉलेज आफ फार्मेसी ने दिबियापुर में स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सचान एवं संस्था के चेयरमैन अंशुमान त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्र छात्राएं हाथों में विभिन्न स्लोगन लेकर लोगों को जागरूक करते नजर आए।

समाही काॅलेज में रैली को संबोधित करते डाॅ. राकेश सचान ने कहा कि इस समय चल रहे संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता बहुत आवश्यक है। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर छात्र छात्राओं ने एक अच्छा संदेश दिया है। उन्होंने छात्र छात्राओं को डिग्री के साथ समाजसेवा का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

फार्मेसी काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली के दौरान लोगों को विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से बीमारियों से बचाव, पौष्टिक आहार की उपयोगिता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक किया। रैली के बीच दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह की अनुमति लेकर छात्र-छात्राओं ने दिबियापुर थाने में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में अधीक्षक डाॅ. विजय आनंद, डॉ. अभिनंदन त्रिपाठी, अंशुमान त्रिपाठी, एकता राजोरिया ने छात्र-छात्राओं को फार्मासिस्ट बनकर लोगों को जागरूक करने एवं समाज में सेवा का योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

संस्था के विभागाध्यक्ष राहुल कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर दिव्या, रचना तथा अध्यापकगण अनुज कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा, ऋषभ त्रिपाठी, गौरव कुमार, वरुण वर्मा, मोहित सक्सेना, आशीष यादव व शांतनु तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article