फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity supply stopped for eight hours due to breakdown

Auraiya News: ब्रेकडाउन के चलते आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Sun, 31 Dec 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 31 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for eight hours due to breakdown
ककोर। भीषण सर्दी के चलते बढ़े बिजली लोड से कंचौसी वह जिला मुख्यालय से लगे दौलतपुर फीडर की लाइन में शुक्रवार देर रात फाल्ट हो गया। जानकारी पर दूसरे दिन बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरस्त किया। जिससे लगभग आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया। इससे लोगों में आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के उपकेंद्र फीडर पर रात लगभग 12 बजे एचटी लाइन पर अचानक से फाल्ट हो जाने से कंचौसी व दौलतपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। देर रात बिजली जाने पर बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट ढूढ़ने का प्रयास किया, लेकिन सर्दी और कोहरे के कारण फाल्ट सुबह मिल सका। जिससे लगभग आठ घंटे बाद सुबह लगभग आठ बजे आपूर्ति सुचारू की जा सकी। ब्रेक डाउन होने से गांव ककोर, हरी पुरवा, उधूपुर, माखनपुर, दखलीपुर, दौलतपुर, चिचौली, कनारपुर, पीपरपुर, हजियापुर, लालपुर, नौली, गोरी गंगा प्रसाद, बिरिया, चपोली, उसरारी, प्रतापपुर सहित आधा सैकड़ा गांव लगभग पांच सैकड़ा किसान व ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली न आने से सुबह लोगों को पीने के पानी की दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। जेई विवेक खरे ने बताया की विद्युत लाइन के तार में खराबी आने से सप्लाई बंद हो गई थी। तार सही कर कर सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed