फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity stopped due to fault, 10 thousand people struggled with heat

Auraiya News: फाॅल्ट के चलते बंद हुई बिजली, 10 हजार लोग गर्मी से जूझे

Fri, 31 May 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity stopped due to fault, 10 thousand people struggled with heat
अछल्दा। कस्बा में बुधवार की रात बिजली लाइन में फाॅल्ट हुआ। इसके चलते कस्बे के करीब 10 हजार लोगों को दो घंटे तक इस भीषण गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की रात लगभग 10 बजे अचानक फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ देर लोगों ने इंतजार किया, लेकिन आपूर्ति शुरू न होने पर इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। भीषण गर्मी के चलते लोग घरों की छतों पर घूमते दिखे। फाॅल्ट होने की जानकारी विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को दी और फाॅल्ट की तलाश में जुट गए। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों को फाल्ट मिला।

इसे ठीक कर लगभग दो घंटे में आपूर्ति बहाल कराई। इस दौरान कस्बे के लगभग 10 हजार लोगों को भीषण गर्मी के कारण बुरा हाल रहा। जेई प्रभुदयाल ने बताया कि फाॅल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed