फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity stalling due to burning cable of output machine

Auraiya News: आउटपुट मशीन की केबल जलने से ठप रही बिजली

Tue, 05 Sep 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity stalling due to burning cable of output machine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर रात में अचानक ओवरलोड के चलते 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की मुख्य सप्लाई की आउटपुट मशीन की केबल जल गई। जिसके चलते बिजली सप्लाई ठप हो गई। गर्मी के बीच बिजली न आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र पर लोग लगातार मोबाइल फोन से शिकायत करने में जुटे रहे। तीन घंटे बाद मरम्मत कार्य पूरा होने पर बिजली बहाल हो सकी।

विद्युत उपकेंद्र अजीतमल के प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि रविवार रात 12 बजे के करीब 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की मेन सप्लाई केबल में आग लग गई थी। आउटपुट मशीन पूरी तरह से जल गई। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। मौके पर पहुंचे जेई धीरेंद्र कुमार ने लाइनमैन की मदद से मरम्मत कार्य शुरू कराया। सुबह तीन बजे के करीब कार्य पूरा हो सका। तब जाकर बिजली बहाल हो सकी। जेई धीरेंद्र ने बताया कि ओवरलोड के चलते आउटपुट मशीन में लपटें उठ रहीं थी। तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed