{"_id":"66df4af4916cf27f1a0be7d4","slug":"electricity-pole-broke-and-fell-on-the-building-supply-disrupted-auraiya-news-c-211-1-aur1006-116352-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली का पोल टूटकर इमारत के ऊपर गिरा, आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली का पोल टूटकर इमारत के ऊपर गिरा, आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
एरवाकटरा। क्षेत्र के उमरैन कस्बा में रविवार रात करीब 11 बजे पोल टूटकर इमारत के ऊपर जा गिरा। दहशत में आए ग्रामीणों ने पुलिस व बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी। घटना के 14 घंटे बाद दूसरा पोल लगाते हुए बिजली कर्मियों ने सप्लाई बहाल कराई।
एरवाकटरा विद्युत उपकेंद्र से उमरैन कस्बे को जाने वाली 11 केवी लाइन का किशनी बिधूना रोड पर पंकज शाक्य के दरवाजे लगा लोहे का पोल जंग के कारण गल गया था। रविवार रात अचानक बिजली पोल टूटकर धराशायी हो गया। बिजली के तार संजीव कौशल के मकान की दीवार पर छू गए। इससे चिंगारी निकलने लगी।
शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद पावर हाउस व पुलिस को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई। सोमवार दोपहर दो बजे बिजलीकर्मियों के द्वारा पोल बदले जाने पर करीब 15 घंटे बाद उमरैन फीडर के करीब 23 गावों की आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
एरवाकटरा उपकेंद्र के अवर अभियंता कुलवंत सिंह ने बताया कि उमरैन कस्बा में रविवार रात को 11 केवी पोल टूट गया था। जिसे बदलवाकर सप्लाई शुरू करा दी है।4