फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity of 400 villages remained closed due to rain and strong winds

Auraiya News: बारिश और तेज हवाओं से बंद रही 400 गांव की बिजली

Wed, 21 Jun 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 21 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 400 villages remained closed due to rain and strong winds
फोटो-20एयूआरपी- 08- भूठा गांव के पास फाल्ट ठीक करता लाइनमैन। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 20एयूआरपी- 09- उपकेंद्र पर मशीन ठीक करते बिजली कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। तेज हवाओं के साथ दिन भर हुई बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। जिले के कई फीडर बंद होने से करीब 400 गांव में बिजली मंगलवार देर रात तक गुल रही। कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं के कारण फीडर से आपूर्ति बंद रखी गई।
मंगलवार सुबह से ही बारिश के साथ तेज हवाएं चलना शुरू हुई। इसका सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। औरैया शहर में संजयगेट, कानपुर रोड पर तार टूट गए। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर फाल्ट रहा। जिन्हें समय रहते ठीक कराया गया।
विज्ञापन

वहीं कुछ फीडर में तारों के आपस में टकराने के कारण बिजली ट्रिपिंग करती रही। जिससे आपूर्ति नहीं हो सकी। वहीं ऐरवाकटरा क्षेत्र में 33केवी की लाइन सुबह आठ बजे से ब्रेक डाउन हो गई। इससे ऐरवाकटरा विद्युत उपकेंद्र के गाजीपुर, समायन, उमरैन,दोबामाफ़ी, ऐरवाकटरा फीडर बंद रहे। इन फीडरों के बंद रहने से करीब 200 गांव की बिजली शाम चार बजे तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई रवि वर्मा ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं के कारण मेन लाइन ब्रेक डाउन रही। बारिश बंद होने के बाद फाल्ट ठीक कर आपूर्ति की जाएगी। वहीं उप केंद्र नेविलगज से रुरुगंज फीडर की बिजली देर रात बारिश के कारण बंद कर दी गई। इससे करीब 20 गांव की बिजली रात भर गुल रही। लाइनमैन रामजीत ने बताया कि भूठा गांव में 11 हजार केवी का इंसुलेटर खराब होने से फाल्ट रहा। जिसे देर शाम ठीक कराया गया।


पांच फीडर बंद रहने से 150 गांवों की बिजली रही गुल
अजीतमल। तेज बारिश और हवाओं के कारण सोमवा रात एक बजे के करीब अजीतमल उप केंद्र से जुड़े कोल्ड स्टोरेज फीडर की आपूर्ति ब्रेक डाउन हो गई। मंगलवार सुबह तक रामपुर फीडर, रामपुर कृषि, अनंतराम का ग्रामीण व कृषि फीडर की लाइन फाल्ट होने से बंद हो गई। इससे गढि़या, गढ़ा, शहबाजपुर, अनंतराम, मुड़ैना रूपसहाय, अमौता, भूरेपुर कला, सिकरोड़ी, रामपुरा समेत डेढ़ सौ गांव की बिजली गुल हो गई। कृषि व कोल्डस्टोरेज फीडर की लाइट न आने से भी किसान परेशान रहे। एसडीओ विनोद शुक्ला ने बताया कि बारिश के कारण फाल्ट हुआ है। कुछ जगहों पर लाइनमैन फाल्ट ढूंढ रहे है। बारिश के कारण फाल्ट ठीक कराने में परेशानी हो रही है। बारिश बंद होने के बाद ही फाल्ट ठीक कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed