{"_id":"66a2a56393c20b6def0a2232","slug":"electricity-in-the-town-was-disrupted-for-six-hours-due-to-breakdown-of-11-kv-line-auraiya-news-c-211-1-aur1006-114776-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 11 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से छह घंटे कस्बा की बिजली रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 11 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से छह घंटे कस्बा की बिजली रही बाधित
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा की बुधवार रात दो बजे लगभग अंडरग्राउंड 11000 लाइन में फाॅल्ट हो गया। जिससे कस्बा में अंधेरा छा गया। पावर हाउस से बार-बार लाइन लगाने का प्रयास होता रहा, लेकिन फाॅल्ट की वजह से कस्बा की लाइट चालू नहीं हो सकी।
उमस भरी भीषण गर्मी में उपभोक्ता जूझते रहे। सुबह सात बजे लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह आठ बजे कस्बा की बिजली बहाल की। एक साल पहले अंडरग्राउंड लाइन में जेसीबी ने खोंचा मारकर काट दिया था। उस समय हरीगंज बाजार की दो दिन लाइट बाधित रही थी।
जेई प्रदीप ने मौके पर रिपेयर करा दी थी और नई केबल डालने के लिए कहा था। 16 जुलाई को भी अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट हो गया था। तब भी 10 घंटे लाइट बाधित रही थी, लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा नई केबल नहीं लगाया। कस्बा वासियों का कहना है कि अगर नई केबल न डाली गई तो आए दिन ऐसी समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
एसडीओ अरविंद गौतम ने बताया कि अंडरग्राउंड 11000 की लाइन का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। जैसी ही आएगी डलवाई जाएगी। फाॅल्ट की वजह से कस्बा की लाइट बाधित हुई थी। सुबह कर्मचारियों को भेजकर सप्लाई शुरू करा दी गयी थी। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -