{"_id":"668453d0f437d390720b603d","slug":"electricity-in-20-villages-stopped-for-10-hours-due-to-breakage-of-ht-line-wire-auraiya-news-c-211-1-aur1005-113968-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एचटी लाइन का तार टूटने से 10 घंटे तक 20 गांवों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एचटी लाइन का तार टूटने से 10 घंटे तक 20 गांवों की बिजली ठप
विज्ञापन
रुरुगंज। हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से क्षेत्र के 20 गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिस कारण लोगों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। मंगलवार की सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
बिजली उप केंद्र अछल्दा के रुरुगंज फीडर में गांव शाला के निकट हाईटेंशन लाइन में सोमवार की रात लगभग 12 बजे फाल्ट हुआ था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने विभागीय कर्मचारियों को दी, लेकिन देर रात कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। जिसके चलते इस फीडर के अंतर्गत आने वाले बरके पुरवा, भूठा, कुसमरा, कोठी, पूर्वा गुमानी, पुरवा मुनुशाह, रुरुखुर्द, रौरी, खरगपुर, कछपुरा सराय, महाजनान समेत 20 गांवों की बिजली पूरी रात बाधित रही।
इससे लगभग ढाई हजार उपभोक्ताओं समेत लगभग पांच हजार लोगों को पूरी रात जागकर गुजारी। ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार की सुबह लाइनमैन रामजीत शर्मा मौके पर पहुंचा। मशक्कत के बाद टूटे तार को जोड़ सका। इसके बाद लगभग 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली विभाग जेई मोहित रस्तोगी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई थी। जिसे ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।