{"_id":"65f74aa51653501f91054484","slug":"electricity-house-machines-blew-up-darkness-in-12-villages-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109917-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली घर की मशीनें फुंकीं, 12 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली घर की मशीनें फुंकीं, 12 गांवों में अंधेरा
विज्ञापन
दिबियापुर। बिजली लाइन में आए फाल्ट के कारण हरचंदपुर पावर हाउस की मशीनों में आग लग गई। पावर हाउस में रखे उपकरणों के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सका। हरचंदपुर फीडर से जुड़े 15 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग 12 घंटों तक बाधित रही।
लगभग 12 घंटों तक क्षेत्र के कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कर्मियों ने प्रयासों के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की। सुबह तकरीबन सात बजे अचानक आए फाल्ट के कारण हरचंदपुर स्थित बिजली पावर हाउस में लगी मशीनों में आग लग गई। बिजली कर्मियों ने अथक प्रयासों के बाद आग बुझाने के उपकरणों से आग पर काबू पाया। बिजली कर्मियों ने अथक प्रयासों के बाद देर शाम तकरीबन सात बजे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान हरचंदपुर फीडर से जुड़े लगभग 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड अछल्दा के एसडीओ ऋषभ सिंह का कहना है कि सुबह सात बजे फाल्ट आया था। इसके कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। दिन में लगभग छह घंटे तक रोस्टिंग का समय होने के कारण विद्युतापूर्ति नियमित बंद रहती है। शाम को लगभग सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर ली गई है।