{"_id":"6491fcf1a43003c18c0d23f4","slug":"electricity-fell-on-the-hut-death-of-an-old-farmer-auraiya-news-c-12-1-295979-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: झोपड़ी पर गिरी बिजली, वृद्ध किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: झोपड़ी पर गिरी बिजली, वृद्ध किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 21 Jun 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के पूरा कला गांव के मजरा भाभोखर में खेत के पास बनी झोपड़ी में बिजली गिरने से पिता पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। खेत पर मौजूद आस पास के किसान जब तक दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वृद्ध किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सहायल थाना पुलिस व नायब तहसीलदार बिधूना मौके पर पहुंचे।
भाभोखर निवासी हवलदार सिंह(60) पुत्र अशर्फीलाल यादव मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब अपने बेटे कल्याण सिंह के साथ खेत पर थे। इसी बीच तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश होने पर पिता-पुत्र पास में बनी झोपड़ी में बैठ गए। इसी बीच झोपड़ी पर तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली आ गिरी।
जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। चीखने की आवाज सुन पास में मौजूद किसान कुछ देर बाद पहुंचे, परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब तक दोनों को अस्पताल भेजा जाता, इससे पहले हवलदार सिंह की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार बिधूना प्रकाश चौधरी थानाध्यक्ष सहायल राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बेटा ठीक है। वहीं तहसीलदार प्रकाश चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत मदद दी जाएगी।