{"_id":"5713cb744f1c1b3d3010fbec","slug":"electricity-cut-due-to-repairing-of-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर की मरम्मत से घंटो गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर की मरम्मत से घंटो गुल रही बिजली
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
जेई चंदन पंडित से वार्ता करते स्थानीय लोग।
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असेनी बिजली उपकेंद्र पर रखे 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर में सेंट्रीफ्यूजिंग प्रक्रिया (ट्रांसफार्मर में भरे तेल को घुमाने की प्रक्रिया) होने के कारण कस्बे में कई घंटे बिजली कटौती रही। इस पर स्थानीय लोगों ने असेनी सबस्टेशन पहुंचकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की।
16 अप्रैल की सुबह आठ बजे से 17 अप्रैल की शाम छह बजे तक असेनी उपकेंद्र पर रखे दो 40 एमवीए के ट्रांसफार्मरों में से एक की सेंट्रीफ्यूजिंग प्रस्तावित थी। बचे एक ट्रांसफार्मर से पूरे जिले के विभिन्न फीडरों को आपूर्ति की जानी थी। शनिवार रात ओवरलोडिंग के चलते जिले के कई फीडरों पर बिजली कटौती की गई। दिबियापुर में भगवतीगंज एवं ककराही बाजार फीडरों की बिजली रात के समय कई घंटों तक गुल रही।
इस पर स्थानीय लोगों ने असेनी सबस्टेशन पहुंचकर जेई चंदन पंडित से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति पूर्ववत करने की मांग की। जेई चंदन पंडित ने कहा कि रविवार रात तक सेंट्रीफ्यूजिंग प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इसके बाद सभी फीडरों को निर्धारित शेड्यूल से बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
दिन में भी बंद रहा ककराही बाजार फीडर
असेनी स्थित रिलायंस सबस्टेशन पर तकनीकी खामी आने से दिबियापुर के ककराही बाजार फीडर की बिजली आपूर्ति दिन में भी नहीं की गई। रात के समय कई घंटों तक बिजली न आने और फिर दिन में बिजली न आने से ककराही बाजार स्थित घरों में इन्वर्टर ठप हो गए। मोटर न चल पाने के कारण घरों में लगी टंकियां भी खाली हो गईं। अवर अभियंता वितरण खंड राजेश कुमार के अनुसार तकनीकी खामी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। देर शाम तक खामी ठीक कर ली जाएगी। फीडर को वैकल्पिक व्यवस्था कर दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति की गई।