फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity crisis increased, faults occurred at 22 places

Auraiya News: बढ़ा बिजली संकट, 22 स्थानों पर हुए फाॅल्ट

Wed, 29 May 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis increased, faults occurred at 22 places
औरैया। गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग का असर व्यवस्था पर पड़ने लगा है। बुधवार को ओवरलोड होने के चलते शहर में 22 स्थानों पर फॉल्ट हुए। वहीं ट्रांसफार्मर ठीक न होने से लोगों को 10 से 12 घंटी की बिजली कटौती से जूझना पड़ा। कटौती से लोगों को जहां भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ा। वहीं पीने के पानी के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से शहर के मोहल्ला ओमनगर और ब्रह्मनगर के बाशिदों को सबसे अधिक बिजली कटौती का सामाना करना पड़ रहा है। इन मोहल्लों के लगभग 250 उपभोक्ताओं को पिछले 24 घंटों में तीन से चार घंटे ही बिजली नसीब हो सकी है। इन मोहल्ले के उपभोक्ताओं की मानें तो उन्हें पिछली दो रातें जागकर ही गुजारने को मजबूर होना पड़ा है। दिन में भी कटौती रही। यही हाल बुधवार के दिन में भी रहा। बिजली घर प्रथम के अंतर्गत पिछले 24 घंटे में 22 स्थानों पर फॉल्ट की सूचनाएं रहीं। जिन्हें ठीक करने के लिए लाइनमैनों ने दो से तीन घंटे तक पसीना बहाया, लेकिन आपूर्ति तभी शुरू हो सकी।
विज्ञापन

जब उस फीडर के अंतर्गत हुए सभी फाॅल्टों को ठीक किया गया। अधिकांश मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या को दूर किया गया है। जबकि मंडी समिति के पीछे बनारसीदास, फफूंद रोड, पढ़ीन दरवाजा और तकिया में लोग अभी भी लो-वोल्टेज की समस्या से जूझते दिखे। एसडीओ अजय गुप्ता ने बताया कि ब्रह्मनगर में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण समस्या थी। जिसे ठीक करा दिया गया है। देर शाम को चलीं तेज हवाओं के कारण पूरे शहर की आपूर्ति कुछ देर के लिए बंद की गई थी। जिसे शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed