फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   electricity,civic,auraiya

संविदा कर्मियों की हड़ताल से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति

Wed, 17 Nov 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
electricity,civic,auraiya
औरैया। बिजली संविदा कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। कई जगहों पर घंटो आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। एक पखवारे पूर्व संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर हड़ताल की जानकारी दी थी। इसके बावजूद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में कई टीजीटू कर्मचारियों के सहारे जिले की आपूर्ति बहाल रखने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 15 नवंबर से संविदा बिजली कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। मेन लाइन और फीडर में हो रहे फाल्ट ठीक नहीं हो पा रहे हैं। निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। बुधवार को शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पहुंचने पर जेई विवेक खरे मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि कर्मियों के न होने से वह खुद टीजीटू दीपक के साथ बिजली केंद्र पर मौजूद रहकर आपूर्ति को सुचारु रखने का प्रयास कर रहे हैं। बताया कि मंगलवार देर रात कस्बा खानपुर फीडर पर ट्रिपिंग की दिक्कत थी।
विज्ञापन

हालांकि रात में ही किसी तरह से उसे दूर करा दिया गया। इससे लगभग ढाई घंटे आपूर्ति बाधित रही। वहीं दिन में शहर के कई मोहल्लों में एक फेस आने लगा। जिस पर फाल्ट की जानकारी दी गई, लेकिन शाम तक फाल्ट ठीक नहीं हो सका और कम वोल्टेज आता रहा। कखावतू स्थित बिजली केंद्र पर कर्मचारियों के न रहने से ककोर में मंगलवार रात आपूर्ति बाधित रही। कंचौसी कस्बे में मंगलवार रात एक पोल के टूट जाने से आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना बिजली उपकेंद्र से तकनीकी समस्या के कारण आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस बीच मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ता परेशान हुए। हालांकि बुधवार को आपूर्ति हुई। अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव चपटा फीडर से जुड़े हैदरपुर, मिर्जापुर के ब्रजेश, कल्लू पांडेय आदि लोगों ने बताया कि दो दिन से लो वोल्टेज आने से पेयजल संकट है। बिजली केंद्र पर शिकायत करने पर बता दिया जाता है कि लाइनमैन हड़ताल पर हैं।
इधर, संविदा कर्मचारियों से अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार दोहरे ने अपील करते हुए कहा है कि हड़ताल सभी करते हैं, लेकिन इससे जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी से हड़ताल खत्म कर लौटने की अपील की है।

टोना टुटका के सहारे आपूर्ति सुचारु रखने का प्रयास
सदर डिवीजन में शहर के यमुना रोड स्थित एक नंबर बिजली केंद्र पर भी संविदा कर्मियों के न होने से जेई व टीजीटू आपूर्ति बहाल रखने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं केंद्र के मुख्य गेट पर नीबू-मिर्च का धागा लटकाया है। जेई विवेक खरे ने बताया कि उनके फीडर पर मामूली समस्या के अलावा कोई दिक्कत नहीं हुई है। आपूर्ति तीन दिन से लगातार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed