फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electric scooters available on booking, bike sales down 40%

Auraiya News: बुकिंग पर मिल रही इलेक्ट्रिक स्कूटी, बाइकों की बिक्री 40 प्रतिशत कम

Tue, 19 May 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 19 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Electric scooters available on booking, bike sales down 40%
फोटो-16-इलेक्ट्रिक स्कूटी के बारे में जानकारी लेते ग्राहक। संवाद
औरैया। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब लोगों का रुझान तेजी से इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की ओर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार के ईंधन बचत की अपील का असर अब जिले में साफ दिखाई देने लगा है। इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग चलते कंपनी स्कूटी बुकिंग करने पर तीन से चार दिनों में मिल रही है। वहीं बाइकों की बिक्री 40 फीसदी कम हुई है।

जिले में विभिन्न शोरूमों और एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। ग्राहक स्कूटी, ई-रिक्शा, ऑटो, कार आदि वाहनों को खरीद रहे हैं। ईवी वाहनों की मांग चलते जिले में बड़ी कंपनियों की इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए लोगों को पहले बुकिंग करानी पड़ रही है। हालत यह है कि बुकिंग के तीन से चार बाद वाहन उपलब्ध हो पा रहे हैं। वहीं बिना रजिस्ट्रेशन वाली स्कूटी आसानी से मिल रही हैं।
विज्ञापन

डीलरों का कहना है कि ऊपर से सीमित संख्या में ही गाड़ियां आ रही हैं। जिसके चलते छोटे शहरों में ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है। बढ़ती ई-वाहनों की मांग यह साबित कर रही है कि अब लोग पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत दोनों को लेकर गंभीर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बोले एजेंसी संचालक-करना पड़ रहा इंतजार
ई-स्कूटी की मांग अचानक काफी बढ़ गई है लेकिन कंपनियों से सीमित सप्लाई मिल पा रही। जो वाहन आते भी हैं वह पहले बड़े शहरों और बड़े डीलरों तक सीमित हो जाते हैं। छोटे शहरों में ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है।
-प्रताप सिंह, आध्या इंटरप्राइजेज

---

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। शोरूम पर रोजाना दर्जनों ग्राहक पूछताछ के लिए आ रहे हैं। मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर होने के कारण हमें मजबूरी में ग्राहकों की एडवांस बुकिंग करनी पड़ रही है।
-पालस मित्तल, एचएमई मोटर्स
---
बड़ी और नामी कंपनियों की इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए मारामारी मची हुई है। बड़े शहरों में कंपनियां पहले स्टॉक भेजती हैं। हालांकि बिना रजिस्ट्रेशन वाली स्कूटी आसानी से उपलब्ध हैं। पेट्रोल के दाम बढ़ने से 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत बढ़ी है।
-अमित नीखरा, नीखरा इंटरप्राइजेज
---
त्योहारी सीजन और आम दिनों में भी अब बाइक की सेल में गिरावट आई है। पहले 90 से 100 बाइक बिक जाती थीं लेकिन अब इसकी बिक्री घट गई है। अब एक माह में सिर्फ 30 से 35 बाइक ही बिक रही हैं।
-गोपाल सिंह, नार्दन हीरो एजेंसी
---
जिले में लोगों को ईवी वाहनों के प्रति रुझान बढ़ रहा है जिसकी वजह से इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे ज्यादा ई- रिक्शा और ईवी ऑटो की खरीद हो रही है।

-एनसी शर्मा, एआरटीओ
---

फोटो-16-इलेक्ट्रिक स्कूटी के बारे में जानकारी लेते ग्राहक। संवाद

फोटो-16-इलेक्ट्रिक स्कूटी के बारे में जानकारी लेते ग्राहक। संवाद

फोटो-16-इलेक्ट्रिक स्कूटी के बारे में जानकारी लेते ग्राहक। संवाद

फोटो-16-इलेक्ट्रिक स्कूटी के बारे में जानकारी लेते ग्राहक। संवाद

फोटो-16-इलेक्ट्रिक स्कूटी के बारे में जानकारी लेते ग्राहक। संवाद

फोटो-16-इलेक्ट्रिक स्कूटी के बारे में जानकारी लेते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed