फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   election for gram panchayat sadasya today

पांच ब्लॉकों के 220 ग्राम पंचायत सदस्य और एक बीडीसी पर आज होगा मतदान

Fri, 11 Jun 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
election for gram panchayat sadasya today
औरैया। पंचायत चुनाव के बाद खाली चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी के पदों पर शनिवार को मतदान होगा। जिले के पांच ब्लॉकों में होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार दोपहर पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
विज्ञापन

जिले में सातों ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 2357 खाली रह गए थे। इन पदों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव कराने का निर्णय लिया था। छह जून को इन पदों के नामांकन हुए। अधिकांश पदों पर एकल नामांकन के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पांच ब्लॉकों की 220 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों और अछल्दा ब्लॉक के एक बीडीसी पद पर दो या इससे अधिक आवेदन आए। जिस पर यहां मतदान कराने का निर्णय लिया गया था। उप चुनाव के लिए इन पांचों ब्लाकों में शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। पांचों ब्लॉकों में मतदान कराने के लिए 77 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

308 कर्मचारियों को लगाया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि औरैया ब्लॉक में 41, भाग्यनगर ब्लॉक में एक, सहार ब्लॉक में 12, अछल्दा में 18 और ऐरवाकटरा में पांच बूथ बनाए गए हैं। 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे मतदान होगा। मतगणना 14 जून को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। परिणाम की घोषणा विकास खंड औरैया में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा चुनाव
ब्लॉक ग्राम पंचायत सदस्य बीडीसी
औरैया 142 00
भाग्यनगर 1 00
सहार 33 00
अछल्दा 31 01
ऐरवाकटरा 13 00
मतदान के बाद भी 25 सीटें रहेंगी रिक्त
उपचुनाव के बाद भी चार ब्लॉकों में 25 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटें रिक्त बचेंगी। निर्वाचन अधिकारी की मानें तो इन सीटों पर कोई आवेदन नहीं किया गया है। औरैया ब्लॉक में 10, भाग्यनगर में एक, सहार में 13, ऐरवाकटरा में एक सीट रिक्त रहेगी। यहां चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय से अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed