फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Election campaign ends, the fate of the candidates will be decided tomorrow

चुनाव प्रचार थमा, 33 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला कल

Sat, 19 Feb 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Election campaign ends, the fate of the candidates will be decided tomorrow
मंडी परिसर में खड़े अधिग्रहीत किए गए वाहन। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। तीसरे चरण में 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया। जिले की तीनों विधानसभाओं में राजनीतिक दल एवं निर्दलीय प्रत्याशियों समेत कुल 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 10 लाख 15 हजार 158 मतदाता इनके भाग्य का कल फैसला करेंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

पिछले एक माह से जिले में चुनाव का चल रहा शोर शुक्रवार शाम पांच बजते ही थम गया। जिला प्रशासन भी मतदान के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। जिले की बिधूना, औरैया और दिबियापुर विधानसभा सीटों के पोलिंग बूथों के लिए शनिवार को मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे रहे। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर 11-11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शनिवार शाम तक सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां पहुंचेगी। जिले के 1281 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1281 बूथों पर लगेंगे 6104 कर्मी
तीनों विधानसभा सीटों के बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां मंडी परिसर से रवाना की जाएंगी। इसके लिए वाहनों और सुरक्षा कर्मियों का पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सुबह 10 बजे से मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1281 बूथों पर 6104 कर्मी लगाए गए हैं।
मतदान के लिए लगे 1065 वाहन
मतदान केंद्र तक पोलिंग पार्टियों को भेजने व चुनाव में लगे सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ सचल दलों के लिए कुल 1065 वाहनों की व्यवस्था की गई है। जिन्हें मंडी परिसर में खड़ा करा लिया गया था। परिवहन विभाग की पीटीओ रेहाना बानो ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए 350 बसे हैं, इनमें रिजर्व वाहन भी शामिल हैं। इसके अलावा 714 चार पहिया वाहन अधिगृहीत किए गए हैं। मतदान में लगे अधिकारियों को वाहन मुहैया कराए गए हैं।

जीपीएस से होगी सचल दलों की निगरानी
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 13 जोनल मजिस्ट्रेट व 126 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इन्हें उपलब्ध कराए गए वाहनों में जीपीएस लगाया गया है। जिससे अधिकारियों की लोकेशन का पता चलता रहे और उनकी निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed