फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   electicity bill

बिजली बिल बढ़ा देख सब्जी विक्रेता को पड़ा हार्ट अटैक

Fri, 03 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
electicity bill
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित कांशीराम कालोनी निवासी सब्जी विक्रेता रामलखन वर्मा के अपने घर का बिजली का बिल देखकर इतना परेशान हो गए कि उनको हार्ट अटैक पड़ गया। परिजन उन्हें फौरन जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामलखन शर्मा की पत्नी रूपरानी ने बताया कि 2010 से वह परिवार के साथ नलकूप के पास स्थित कांशीराम कालोनी में रह रहे हैं। पति रामलखन सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रूपरानी के मुताबिक पांच दिन पहले बिजली विभाग ने उनके घर का 1.35 लाख रुपये का बिल भेज दिया। बिल देखते ही पति और उनके होश उड़ गए। इस संबंध में पति ने बिजली विभाग के अफसरों ने कहा कि बिजली काफी ज्यादा है। साथ ही बिल गड़बड़ होने की आशंका जताते हुए जांच कराने को कहा। लगभग 20 दिन पहले ही उसकी 52 हजार रुपये की आरसी काटी गई है। ऐसे मेें अचानक उसका बिल इतना अधिक कैसे बढ़ गया, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। साथ ही बकाया बिल जमा करने को कहकर लौटा दिया। बिल जमा करने के लिए इतनी रकम कहां से जुटाएंगे। यह सोचकर पति को हार्ट अटैक पड़ गया। पति का कानपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत डॉक्टरों ने नाजुक बताई है।
विज्ञापन

रूपरानी ने बताया कि उनके घर में दो पंखे व दो बल्व लगे हैं। कुछ दिन पूर्व ही घर के अंदर लगा बिजली मीटर हटाकर कर्मचारियों ने घर केो बाहर नया मीटर लगाया। आरोप है कि बिजली विभाग ने किसी दूसरे का मीटर उसके नाम लगा दिया था। इस मीटर को जब चेक किया गया, तो उसमें नौ हजार यूनिट रीडिंग दिखाई दे रही थी। बाद में उसे सिर्फ 3600 यूनिट ही रीडिंग बताई गई। आरोप है कि मीटर बदला गया, लेकिन बिल पुराने के आधार पर बिल भेज दिया गया। बिल देखकर रामलखन परेशान हो गए और उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ, बिजली विभाग सदर डिवीजन देवी सिंह ने बताया कि कांशीराम कालोनी के लोगों के दस-दस साल से बिल बकाया है। ऐसे में बिल जमा न करने पर वह बढ़ते जा रहे हैं। फिर भी यदि कोई गड़बड़ी है, तो लोग विभाग में आएं। उनका बिल कंप्यूटर पर चेक किया जाएगा। गड़बड़ी को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed