फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elderly man who went to the temple died after falling into a well.

Auraiya News: मंदिर जाने के लिए निकले बुजुर्ग की कुएं में गिरने से मौत

Fri, 08 May 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 08 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Elderly man who went to the temple died after falling into a well.
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर में शुक्रवार की दोपहर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की कुएं में गिरकर मौत हो गई। पुलिस व दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। बुजुर्ग मंदिर जाने के लिए निकले थे। परिजन से शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव फूलपुर निवासी राज बहादुर मिश्रा (80) अपने छोटे बेटे अजय कुमार और पत्नी मुन्नी के साथ गांव में रहते थे। उनका बड़ा बेटा अरुण कुमार ग्वालियर में प्रॉपर्टी डीलर है। परिजन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद वह गांव स्थित मंदिर में दर्शन के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजन ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान कुएं के पास उनके जूते और लाठी रखी मिली। यह देख परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे के बाद शव को बाहर निकाला गया। परिजन के मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव घर वाले के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ जहां परिजन इसे संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ हादसा बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के बीच गृह क्लेश की चर्चाएं भी रहीं। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। पंचनामा भरने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed