{"_id":"654538fe4a83b108e80db9dc","slug":"elderly-cyclist-dies-due-to-collision-with-hydra-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4895-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाइड्रा की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाइड्रा की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
दिबियापुर। गेल गांव में ठेके पर माली का काम करने वाले साइकिल सवार बुजुर्ग को दिबियापुर-फफूंद मार्ग पर हाइड्रा ने टक्कर मार दी।
जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शुक्रवार दोपहर दिबियापुर-फफूंद मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक अनियंत्रित हाइड्रा ने सामने से आ रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने दौड़कर घायल को निजी साधन से दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
जेब में मिले कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त जमुहां के भट्ठा बस्ती निवासी रमेश (59) पुत्र रामसनेही के रूप में हुई। उपनिरीक्षक प्रदीप अवस्थी एवं पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतक के भांजे रजनेश ने बताया कि रमेश गेल गांव में माली का काम करने गए थे।
लौटते समय हादसा हो गया। पुत्र राजू एवं अन्य परिजनों के पहुंचने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उपनिरीक्षक प्रदीप अवस्थी ने बताया कि हाइड्रा को पकड़ लिया गया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया।