फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Eight coronas found infected, nine healthy

आठ संक्रमित मिले, नौ हुए स्वस्थ

Wed, 16 Dec 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Eight coronas found infected, nine healthy
औरैया। जिले में बुधवार को आठ संक्रमित रोगी मिले हैं, जबकि नौ संक्रमितों ने कोरोना संक्रमण से जंग जीती। एक ही क्षेत्र में बार-बार संक्रमित मरीज मिलने पर तीन नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य टीमों को संक्रमण के संबंध में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3400 हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3240 हो गई है। कुल एक्टिव केस 116 हो गए हैं। बता दें कि जिले के कोरोना संक्रमण के बाद मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। इधर, बुधवार को तीन नए हॉटस्पॉट घोषित किए गए है। दो क्षेत्रों को विलोपित करने के साथ जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 35 जा पहुंची है। स्वास्थ टीमों ने आरटीपीसीआर के 711, ट्रू-नेट के दो और एंटीजन के 685 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 95480 सैंपल लिए गए। जिसमें 92404 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैफई लैब से अब 1039 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में दो संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed