{"_id":"5ef7980f8ebc3e42dd7a2d34","slug":"education-auraiya-news-knp56799068","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर लड़कों को पछाड आगे निकलीं लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर लड़कों को पछाड आगे निकलीं लड़कियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शनिवार को घोषित परीक्षा परिणाम में जिले में एक बार फिर छात्रों को पछाड़कर छात्राओं ने बाजी मारी। हाईस्कूल में 85.5 प्रतिशत और इंटर में 84.4 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। जबकि हाईस्कूल में 78.8 और इंटर में 79.9 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
जिले में हाईस्कूल का 81.90 और इंटर का परिणाम 81.60 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 24294 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 13619 छात्र और 10675 छात्राएं थीं, जिसमें 11902 छात्र और 9856 छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इन परीक्षार्थियों में 9389 छात्र और 8430 छात्राएं पास हुईं। पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 78.8 और लड़कियों का प्रतिशत 85.5 है। हाईस्कूल परीक्षा का कुल परिणाम 81.90 प्रतिशत रहा है।
वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 21793 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 12997 छात्र और 8796 छात्राएं थीं। इनमें 11744 छात्रों और 8222 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें 9354 छात्र और 6938 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 79.6 और लड़कियों का प्रतिशत 84.4 है। जबकि वर्ष 2019 में हाईस्कूल का परीक्षाफल 78.22 प्रतिशत था। जिसमें पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 76.09 और छात्राओं का 80.73 था। जबकि इंटर में का परीक्षाफल 70.19 प्रतिशत था। जिसमें पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 64.50 और छात्राओं का प्रतिशत 77.93 था।