फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Easily search your name in the voter list on your mobile.

Auraiya News: मोबाइल पर आसानी से खोजें मतदाता सूची में नाम

Sun, 23 Nov 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Easily search your name in the voter list on your mobile.
औरैया। एसआईआर प्रक्रिया में मतदाता का मिलान वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट से किया जा रहा है। उस लिस्ट में नाम तलाशने का कार्य अभी तक सूची से किया जा रहा था, जिसमें काफी समय लग रहा था। अब ऑनलाइन ही यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। अब सिर्फ नाम भरकर ही मतदाता सूची में अपना या परिजन का नाम खोजा जा सकता है।
विज्ञापन

सबसे पहले सीईओउत्तरप्रदेशडॉटएनआईसीडॉटइन वेबसाइट पर जाना होगा। एसआईआर 2026 पर क्लिक करने के बाद सामने एक वोटर सर्विस पोर्टल का पेज खुलेगा। उसके दाहिने तरफ सर्च योर नेम इन लास्ट एसआईआर लिखा होगा, इस पर क्लिक करना है। इसके बाद सर्च इन लास्ट एसआईआर या सर्च बाई इलेक्टेड डिटेल्स पर जाएंगे। राज्य व विधानसभा का चयन करना है। बूथ नंबर नहीं पता है तो इसे छोड़ सकते हैं। अनुभाग का नाम और क्रम संख्या भी छोड़ सकते हैं, लेकिन नाम भरना अनिवार्य है। एसआईआर में जिस मतदाता का नाम ढूंढना है, उसका नाम भरें। अंतिम एसआईआर में क्या उम्र थी, इसे भी छोड़ सकते हैं। पिता का नाम व कैप्चा भरकर सर्च करेंगे तो नीचे मतदाता का पूरा विवरण दिखाई देगा। यहां दिखाई दे रही भाग संख्या और क्रम संख्या 2003 का नोट कर लें। इसके बाद ऑनलाइन या बीएलओ की ओर से दिए गए ऑफलाइन गणना प्रपत्र को आसानी से भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed