{"_id":"65b952e72047310afb097df9","slug":"dwarkadhish-team-won-the-trophy-by-defeating-umrain-auraiya-news-c-211-1-aur1002-108070-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: उमरैन को हराकर द्वारिकाधीश टीम ने जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: उमरैन को हराकर द्वारिकाधीश टीम ने जीती ट्राफी
Wed, 31 Jan 2024 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। क्षेत्र के उमरैन कस्बे के स्व. जगदीश चंद्र शाक्य मैदान पर खेले गए मैच में सोमवार को द्वारिकाधीश टीम व उमरैन टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें द्वारिकाधीश टीम के खिलाड़ियों की गेंदबाजी के आगे उमरैन की टीम ढेर हो गई। आयोजकों ने विजेता टीम को ट्राफी सौंपी।
सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुए मैच में द्वारिकाधीश टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें खिलाड़ियों ने धुंआधार बैटिंग करते हुए उमरैन टीम के सामने 111 रन का लक्ष्य रखा। जिसमें टीम के राजन कुमार ने 35, विष्णु गुलहरे ने 22 तथा अभिषेक ने 20 रनो का सहयोग दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे उमरैन टीम के खिलाड़ी आठवें ओवर में ही ढेर हो गए।
इस दौरान उमरैन टीम की ओर से सर्वाधिक रन कप्तान कपिल कुमार ने 15 व अमन कुमार ने 10 रन बनाते हुए टीम कुल 50 रन ही जुटा पाए। वही द्वारिकाधीश टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजन कुमार ने दो, अनमोल गुप्ता ने दो, सदन कुमार ने दो व अभिषेक ने तीन विकेट चटकाए। पूरे मैच में सर्वाधिक 35 रन बनाते हुए दो विकेट लेने वाले राजन कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
मैच में आदिल हुसैन तथा रवि यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। मैच के दौरान राजा गुप्ता, सिंटू पाल, अनमोल गुप्ता, मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।