फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dust-smoke particles sticking to sweat, getting allergic

औरैयाः पसीने से चिपक रहे धूल-धुआं के कण, हो रही एलर्जी

Mon, 22 Aug 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dust-smoke particles sticking to sweat, getting allergic
ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ. अशोक कुमार। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। बारिश और मौसम में बदलाव के बाद उमस बढ़ी है। वायरल के साथ त्वचा रोग के मरीज भी बढ़ गए हैं। धूल के अति सूक्ष्म कण और धुआं के कार्बन तत्व पसीने से चिपकने से त्वचा में एलर्जी हो रही है। 50 शैया जिला अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में आने वाले 60 प्रतिशत मरीजों में यह समस्या देखने को मिल रही है। इसके अलावा बुखार के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. विशाल अग्रिहोत्री ने बताया कि ओपीडी में 100 से अधिक मरीज प्रतिदिन आ रहे है। इनमें से करीब 60 से 65 मरीजों में फंगल इंफेक्शन, खुजली, लाल दाने, चकत्ते, त्वचा की एलर्जी की परेशानी मिल रही है। हाथ गर्दन और शरीर के खुले हिस्से में यह परेशानी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि मरीजों में अधिक संख्या बच्चों और धूप में काम करने वाले लोगों की है।
विज्ञापन

उमस, गर्मी से पसीना आता है और हवा में मौजूद धूल व धुएं के कण शरीर से चिपक जाते हैं। इससे त्वचा की ऊपरी सतह पर खुजली होने लगती है। इसके साथ ही बारिश के पानी से फंगल इंफेक्शन के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। आठ से 10 मरीजों में ज्यादा खुजली से जख्म भी बन रहे है। दवा देने के साथ बचाव के लिए भी परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर रखें साफ, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
100 शैया जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. देवेंद्र राजावत ने बताया कि धूप और उमस से हो रही त्वचा की परेशानी से बचने के लिए बाहर जाते वक्त पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। सूती और ढीले कपड़े ज्यादा फायदेमंद है। पांच से आठ लीटर पानी रोज पीएं। पसीने को सुखाएं और शरीर को साफ रखें। हाथ-पैरों पर किसी भी तरह का तेल लगाने से बचें। धूप, धूल-धुआं और पराग के कणों से बचें।

बुखार के साथ सिर का दर्द
अस्पताल में वायरल बुखार के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से जिन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा है, उनमें सिर दर्द की समस्या बढ़ गई है। डॉक्टर को मरीज बता रहे हैं कि बुखार आते ही सिर में दर्द शुरू हो जाता है। इस पर चिकित्सक मलेरिया, टाइफाइड के साथ लक्षण देख कोरोना की जांच भी करा रहे हैं। मरीजों को बदलते मौसम में दवा खाने के साथ विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

 ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद

ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed