{"_id":"59208d8a4f1c1b864bf25da8","slug":"duplasts-blow-up-the-businessman-s-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने व्यापारी का बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने व्यापारी का बैग उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Sun, 21 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजी का शिकार हुआ पीड़ित मोहन शुक्ला
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारसी दास मोहल्ले में एक टप्पेबाज ने व्यापारी का दस हजार रुपये से भरा बैग पार कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। बनारसीदास मोहल्ले में जनक दुलारी रोड पर मोहन शुक्ला की प्लास्टिक के सामान की दुकान है। शनिवार 11 बजे वह अपनी दुकान खोलकर बैठे ही थे। तभी एक युवक भी उनकी दुकान में आ गया।
विज्ञापन
उसने मोहन से बताया कि आपकी चप्पल किसी ने सड़क पर फेंक दी है। मोहन ने हाथ में लिए हुए बैग को काउंटर के पास रख दिया और सड़क से चप्पल उठाने चले गए वापस आने पर देखा कि दुकान पर न तो बैग था और न ही वह युवक। टप्पेबाजी की सूचना पर भीड़ इकट्टा हो गई। पीड़ित मोहन ने बताया कि बैग में दस हजार रुपये, स्टेट बैंक की पासबुक व एटीएम, दुकान की चाभियां आदि थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन