फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dumper ruined byke rider

बाइक सवार को डंपर ने रौंदा

Wed, 10 Mar 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
dumper ruined byke rider
औरैया। यमुना पुल पर बुधवार सुबह डंपर ने बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया। हादसे के बाद पुल पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जालौन जिले के गांव हदरुख निवासी विवेक कुमार पांडेय (42) पुत्र रमाकांत कानपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार सुबह 11 बजे वह बाइक से औरैया होकर घर हदरुख जा रहा था। यमुना पुल पर तेज गति से जालौन की तरफ जा रहे डंपर की चपेट में आकर विवेक काफी दूर तक घिसटता चला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। बीच पुल पर हुए हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं।

देवकली चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को 50 शय्या जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के दामाद अरुण कुमार ने बताया कि ससुर विवेक के दो पुत्र हिमांशु (17), प्रियांशु (19) व दो पुत्रियां प्रिया व प्रियांशी (22) है। प्रिया की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी नीलम बदहवास है।
विज्ञापन

ज्वाइंटर पर गड्ढे बने मुसीबत
यमुना पुल पर ज्वाइंटरों के बीच गड्ढे होने से सफर मुश्किल हो गया है। वाहन चालक इससे बचकर निकलने का प्रयास करते हैं, यही अक्सर हादसे का सबब बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed