{"_id":"65662cf4d71cfc146502dd90","slug":"dumper-overturns-while-climbing-divider-two-injured-auraiya-news-c-12-1-knp1074-491023-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलटा डंपर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलटा डंपर, दो घायल
Tue, 28 Nov 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर में बेला रोड पर मंगलवार रात आठ बजे के करीब डिवाइडर पर चढ़ते हुए एक डंपर पलट गया। सड़क पर डंपर की लदी हुई गिट्टी फैल जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था का मोर्चा संभाला।
झांसी से गिट्टी की खेप लेकर तिर्वा इंजीनियरिंग कॉलेज जा रहा गिट्टी लदा डंपर बेला मार्ग पर कीरतपुर समीप एकाएक डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गया। हादसे में डंपर चालक मनी निवासी शिकोहाबाद व परिचालक शीलेंद्र निवासी सिकंदरा हाथरस बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी बिधूना ले जाया गया। वहीं सड़क पर डंपर पलट जाने से गिट्टी फैल गई। ऐसे में बेला मार्ग पर एक लेन अवरुद्ध हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पलटे डंपर को किनारे कराने का प्रयास किया जा रहा है।