फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dumper driver sued in case of four deaths

Auraiya News: चार मौतों के मामले में डंपर चालक पर मुकदमा

Wed, 25 Sep 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver sued in case of four deaths
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत 21 सितंबर की दोपहर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हरनागरपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में जा घुसी थी। हादसे में चार लोगों की जान चली गई। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में नोएडा से कानपुर अपने घर जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों पीयूष यादव (33), संजना यादव उर्फ संजू (31), मीना यादव (55) व आरव (5) की डंपर से टकराकर घटनास्थल पर मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए थे। मंगलवार दोपहर मौसेरे भाई और कानपुर के ककवन के ब्लॉक प्रमुख विनय यादव के साथ पहुंचे मृतक पीयूष यादव के चचेरे भाई रोहित कुमार निवासी जगदीशपुर पोस्ट अमरपुर थाना बीघापुर जनपद उन्नाव ने अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए तहरीर दी। वहीं पुलिस घटनास्थल से कार से मिले मृतकों के बैग और कीमती जेवर और मोबाइल फोन व लैपटॉप आदि सामग्री परिजनों को सौंपी गई। थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि मृतक पीयूष के चचेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed