फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dumper driver hit a vehicle while drunk, 15 electric poles and transformer were damaged

Auraiya News: डंपर चालक ने नशे में मारी टक्कर, 15 बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Wed, 09 Apr 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 09 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver hit a vehicle while drunk, 15 electric poles and transformer were damaged
बेला रोड पर टूटा पड़ा बिजली का खंभा। - फोटो : बेला रोड पर टूटा पड़ा बिजली का खंभा।
बिधूना। नशे की हालत में सोमवार की रात एक डंपर चालक ने बेला-बिधूना रोड पर करीब 15 बिजली के खंभों में टक्कर मार दी। इससे टक्कर से खंभे टूटकर गिर पड़े। तार पहिये में फंस गया। इसके बाद भी वह गाड़ी दौड़ाता रहा।
विज्ञापन

इससे कई दूसरे खंभे और उनके तार भी टूटकर सड़क पर गिरे। दो ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे रात में बिजली गुल हो गई। 30 हजार से ज्यादा आबादी रात में बिन बिजली के परेशान रही।
विज्ञापन



दरअसल एनएच 91-ए के तहत बिधूना-बेला मार्ग पर रात में बड़ी गाड़ियों का खूब आवागमन होता है। सोमवार की रात करीब 11:30 बजे बेला की तरफ से एक डंपर चालक इटावा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह डंपर के पिछले हिस्से में लगी ट्रॉली को प्रेशर से ऊपर करके तेज रफ्तार से जा रहा था। ट्रॉली ऊपर उठी होने से रास्ते में बिजली के तार उसमें फंसते चले गए।
कुछ तार टूटकर गिरे और टायर में फंस गए। इसके बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी को रोकना मुनासिब नहीं समझा। टायर में फंसे बिजली के तारों को खींचता हुआ खंभों में टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता रहा।
इससे रास्ते में पड़ने वाले कई खंभे भी टूटकर गिरते रहे। कीरतपुर गांव से भगत सिंह चौराहे तक सीमेंट के आठ और लोहे के सात बिजली के खंभे टूट गए।
रामलीला मैदान पर लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। नदी के पास रखा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से उसका तेल भी निकल कर बह गया। दूसरे कई और ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए।
बिजली विभाग के जेई मोहित रस्तोगी ने बताया कि इस घटना से बिजली विभाग को करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कर्मचारियों को बुलाकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। रामलीला मैदान वाले ट्रांसफार्मर के मरम्मत का काम चल रहा है।
कीरतपुर से लेकर रामलीला मैदान तक लगे सभी ट्रांसफार्मर चेक किए जा रहे हैं। सोमवार को पूरे दिन मरम्मत का काम चलता रहा। देर रात तक बिजली सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है।
कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली विभाग की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नशे में गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गाड़ी भी पुलिस के कब्जे में है।



बिधूना के इन इलाकों की बिजली सेवा बाधित
सोमवार की रात हुई घटना के बाद बेला की बड़ी आबादी प्रभावित हुई। इस हादसे से बेला रोड, आर्य नगर, सुरजपुर, दिबियापुर रोड, तिलक नगर, पुराना बिधूना, कछपुरा मोहल्ला समेत आधे कस्बे की बिजली गुल हो गई। करीब 30 हजार से अधिक आबादी को बिजली संकट झेलना पड़ा। सोमवार की रात से शुरू हुआ बिजली संकट मंगलवार को भी पूरे दिन बरकरार रहा। संकट दूर करने के लिए बिजली कर्मी जतन करते रहे। फॉल्ट सही होने के बाद ही सप्लाई बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed