फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dumper driver dies under suspicious circumstances, fear of murder

डंपर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Fri, 17 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver dies under suspicious circumstances, fear of murder
एक्सप्रेसवे में गमगीन बैठे मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के मई-अस्ता स्थित यमुना पुल के पास निमार्णाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में कार्यरत डंपर चालक की गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने शरीर पर चोटें होने पर हत्या की आशंका जताते हुए एक्सप्रेसवे पर हंगामा किया।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव खेतूपुर निवासी वीरेंद्र कुमार बाथम का बड़ा पुत्र मोहित पिछले छह माह से निमार्णाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डंपर चालक के तौर पर काम कर रहा था। गुरुवार सुबह वह यमुना नदी की तरफ गया था। थोड़ी देर बाद उधर से निकले साथी डंपर चालकों ने मोहित को डंपर में बेहोश देख ठेकेदार को सूचना। इसके बाद उसे 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पर मोहित के पिता वीरेंद्र परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने शव पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताकर हंगामा करना शुरू कर दिया। अस्पताल कर्मियों की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे मिहौजी के ऑफिस के सामने पहुंच गए और शव हाईवे पर रखकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष अयाना जितेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामला अयाना थाना क्षेत्र का है। आगे की कार्रवाई अयाना थाना पुलिस करेगी। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। देर शाम तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed