फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to the repair of transformers, the supply of the city came to a standstill for six hours.

ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के चलते शहर की छह घंटे आपूर्ति रही ठप

Wed, 25 May 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Due to the repair of transformers, the supply of the city came to a standstill for six hours.
फोटो25एयूआरपी 25- एक नंबर बिजली केंद्र के ट्रांसफार्मरों की जांच करती इंजीनियरों की टीम। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर लगे ट्रांसफार्मरों और मशीनों की चेकिंग कर इंजीनियरों ने खराबी को दूर किया। इसके चलते छह घंटे तक शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली कटौती के चलते दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ी। घरों में इनवर्टर ठप होने से गर्मी में लोग परेशान दिखे। शाम छह बजे के करीब बिजली आने पर राहत महसूस की।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजे से शहर के एक नंबर बिजली केंद्र की मशीनों से आपूर्ति बंद कर दी गई, जो शाम छह बजे बहाल की जा सकी। इस दौरान इंजीनियरों की टीम ने एक नंबर बिजली केंद्र पर लगे 10-10 एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मरों की जांच की। टीम ने ट्रांसफार्मरों में तेल पूरा किया। साथ ही उसकी राड में आई खराबी को भी देखते हुए राड बदली। जर्जर केबल भी बदला गया।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली कर्मचारियों की टीम ने शहर में संजय गेट, अस्पताल के पास, सत्तेश्वर व तिलक नगर में लगे ट्रांसफार्मरों में आए दिन फाल्ट की समस्या की जांच की। जहां अधिकांश ट्रांसफार्मरों की केबलों के जर्जर पाए जाने पर उन्हें बदलने का काम किया। बुधवार को लगभग छह घंटे शहर की बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर लगे ट्रांसफार्मरों को बरसात से पहले ही चेकिंग कर दुरुस्त कराया गया। इसके साथ ही बिजली केंद्र पर लगी मशीनों की खामियों को भी दूर किया गया। वहीं शहर के कई ट्रांसफार्मरों के केबल भी बदले गए हैं, जिससे शहर के उपभोक्ताओं को बार-बार आ रहे फाल्ट की समस्या का सामना न करना पड़े। -विवेक खरे, जेई सदर बिजली डिवीजन।

फोटो25एयूआरपी 26- शहर में ट्रांसफार्मर की जर्जर केबिल बदलते बिजली कर्मी। संवाद

फोटो25एयूआरपी 26- शहर में ट्रांसफार्मर की जर्जर केबिल बदलते बिजली कर्मी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed