{"_id":"63d6b6378ba9345d283e8e3e","slug":"due-to-the-fault-the-lights-of-hundred-villages-were-buzzing-for-seven-hours-auraiya-news-knp741117553-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फाल्ट से सौ गांवों की सात घंटे गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फाल्ट से सौ गांवों की सात घंटे गुल रही बत्ती
विज्ञापन
अछल्दा। बिधूना उपकेंद्र से अछल्दा उपकेंद्र के लिए आई 33 केवी लाइन के तार जर्जर है, इस वजह से आए दिन फाल्ट की समस्या होती है। रविवार सुबह छह बजे लाइन में फाल्ट आने से सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। सात घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। आए दिन फाल्ट की वजह से ग्रामीणों में रोष है।
रविवार सुबह छह बजे के करीब 33 केवी लाइन में फाल्ट आ जाने से बैसोली, छछूंद, तेजपुर, मुहम्मदाबाद, बझेरा, गुनौली, मुखे की मड़ैया, दिलीपपुर, तुरुकपुर समेत करीब सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे करीब 50 हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई गांवों की जल आपूर्ति भी नहीं हो सकी।
लोगों के कारखानों और दुकानों को भी बिजली के फाल्ट की मार झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि लाइन के तार जर्जर होने की वजह से आए दिन फाल्ट की समस्या रहती है। एक बार बिजली जाने के बाद कई घंटों तक गुल रहती है। पिछले 15 दिनों में तीन बार लाइन में फाल्ट आ चुके हैं। कई बार अधिकारियों से तार बदलवाने की मांग की जा चुकी है पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि लाइन के फाल्ट को दुरुस्त कराकर दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।