{"_id":"6873fe8430bfd4e89c04e384","slug":"drug-dealer-swallowed-poisonous-substance-and-died-auraiya-news-c-211-1-aur1007-128684-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दवा कारोबारी ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दवा कारोबारी ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
Mon, 14 Jul 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बा मुरादगंज में एक दवा कारोबारी ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इटावा ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
अयाना थाना के गांव जसवंतपुर निवासी संजय भदौरिया उर्फ आशु (45) दवा कारोबारी थे। वह मुरादगंज में मकान बनवाकर परिवार के साथ रह रहे थे। रात में उन्होंने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उनको सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख इटावा रेफर कर दिया।
इटावा ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अनहोनी पर पत्नी निशा, बेटा हर्ष, उत्कर्ष व परिजन रोने लगे। परिजन ने रविवार दोपहर को शव का बीझलपुर यमुना घाट पर अंतिम संस्कार किया है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। (संवाद)